कमजोर वैश्विक रुख से कच्चा तेल वायदा भाव टूटकर 9,085 रुपये प्रति बैरल पर

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोमवार को वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत 138 रुपये की गिरावट के साथ 9,085 रुपये प्रति बैरल रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर डिलीवरी वाले कच्चे तेल का वायदा भाव 138 रुपये या 1.5 प्रतिशत फिसलकर 9,085 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। इसमें 7,063 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मांग कमजोर रहने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदे घटाने से कीमतों में यह गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चा तेल 1.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.60 डॉलर प्रति बैरल पर था, जबकि ब्रेंट क्रूड 1.59 प्रतिशत घटकर 102.22 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।