प्रोफेशनल्स कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले आदित्य विक्रम जायसवाल, पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार का सौंपा विजन डॉक्यूमेंट

आदित्य विक्रम जायसवाल ने AIPC अध्यक्ष मधु गौड़ यास्की से मुलाकात कर झारखंड में पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार का विजन डॉक्यूमेंट सौंपा और सदस्यता अभियान पर चर्चा की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल ने नई दिल्ली में ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु यास्की गौड़ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ प्रोफेशनल्स कांग्रेस की पूर्व रिसर्च को-ऑर्डिनेटर इशिका शर्मा भी मौजूद रहीं।

बैठक में आदित्य विक्रम जायसवाल ने झारखंड में संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करने का खाका पेश किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक विशेष विजन डॉक्यूमेंट सौंपा, जिसमें प्रोफेशनल्स कांग्रेस का विस्तार राज्य के पंचायत स्तर तक करने की कार्ययोजना तैयार की गई है।

आदित्य विक्रम जायसवाल ने मधु यास्की गौड़ को झारखंड में प्रोफेशनल्स कांग्रेस द्वारा पूर्व में चलाए गए अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि राज्य के डॉक्टरों, इंजीनियरों, वकीलों, शिक्षकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, आईटी प्रोफेशनल्स, उद्यमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं जैसे विभिन्न पेशेवर वर्गों को संगठन के साथ जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

बातचीत के दौरान आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, नए सदस्यों को जोड़ने की रणनीति और झारखंड में प्रोफेशनल्स कांग्रेस को अधिक सक्रिय व प्रभावशाली बनाने के मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।