अहमदाबाद: गुजरात में प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालयों सहित कई स्थानों को बम से उड़ाने के संबंध में मिला धमकी भरा ईमेल सोमवार को सुरक्षा जांच के बाद फर्जी साबित हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते और स्थानीय पुलिस ने गिर सोमनाथ जिले में स्थित सोमनाथ मंदिर परिसर तथा अहमदाबाद और गांधीनगर में भाजपा के कार्यालयों की गहन तलाशी ली, लेकिन इन स्थानों से कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।


