प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई के शासक के भाई के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई के शासक के भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए समाज सेवा में उनके योगदान को हमेशा याद रखने की बात कही।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दुबई के शासक के भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर शोक जताया और कहा कि समाज की सेवा के लिए उनके प्रयासों को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।

शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तथा दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई थे।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “महामहिम शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन से बेहद दुखी हूं। समाज की सेवा के लिए उनके प्रयासों को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।”

उन्होंने कहा, “मैं शाही परिवार और दुबई के लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, 1950 में जन्मे शेख अहमद, दुबई के पूर्व शासक दिवंगत शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम के सबसे छोटे बेटे थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।