बिहार : जमुई छेड़छाड़ कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी

जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। फरारी के दौरान भागने की कोशिश में उसके पैर में गोली लगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और बदसलूकी के चर्चित मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव मंगलवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया । पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, फरार आरोपी नंदन यादव पुलिस से बचकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।