खादगढ़ा बस टर्मिनल में 25 सितंबर से रांची नगर निगम खुद वसूलेगा टोल शुल्क, ये है तैयारी

खादगढ़ा के बिरसा मुंडा बस टर्मिनल पर 25 सितंबर से रांची नगर निगम सीधे टोल शुल्क वसूलेगा। 24 सितंबर तक हैंडओवर प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: खादगढ़ा स्थित बिरसा मुंडा बस टर्मिनल पर आगामी 25 सितंबर से रांची नगर निगम अपने स्तर पर टोल शुल्क की वसूली करेगा। निगम प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, टर्मिनल की बंदोबस्ती की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है और जब तक इसका अंतिम निर्धारण नियमानुसार पूरा नहीं हो जाता तब तक टोल टैक्स की वसूली सीधे नगर निगम के माध्यम से ही की जाएगी।

हैंडओवर की प्रक्रिया के तहत पूर्व संवेदक से बस टर्मिनल से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज, अभिलेख और अन्य विवरण प्राप्त किए जा रहे हैं।

यह हस्तांतरण कार्य 24 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके तुरंत बाद 25 सितंबर से नगर निगम के अधिकृत कर्मी टोल शुल्क वसूलने की कमान संभाल लेंगे। नगर निगम ने सभी बस संचालकों, वाहन मालिकों और बस परिचालन से जुड़े कर्मचारियों से अपील की है कि 25 सितंबर से वे केवल निगम के अधिकृत कर्मियों को ही टोल शुल्क का भुगतान करें और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को किसी प्रकार का शुल्क न दें।

निगम प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि टोल शुल्क वसूली की इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमानुकूल बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।