बिहार में बाढ़ संकट गहराया, 15 जिलों के 50.49 लाख लोग प्रभावित

बिहार में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। 15 जिलों के 50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं, जबकि 576 ग्राम पंचायतें जलमग्न और कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है तथा राज्य के 15 जिलों में 50 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और 88 प्रखंडों की 576 ग्राम पंचायतें जलमग्न हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, राज्य में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 50 लाख का आंकड़ा पार कर गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।