ब्राउन शुगर तस्करी में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी अमित साहू गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

गुमला के पालकोट में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी अमित कुमार साहू गिरफ्तार, नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Gumla: झारखंड के गुमला जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में पालकोट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-फरोख्त में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पालकोट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ छापेमारी कर आरोपी अमित कुमार साहू को दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े बाकी नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की थाह लेने में जुट गई है।
प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस सिंडिकेट के तार कहां-कहां जुड़े हैं और इस अवैध धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस सख्त कार्रवाई के बाद से इलाके के नशा तस्करों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का यह भी दावा है कि जांच के दौरान जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।