‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान विषय पर सेमिनार 4 अक्टूबर को

जमशेदपुर में 4 अक्टूबर को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ सेमिनार आयोजित होगा। सरयू राय के संयोजन में शिक्षा विशेषज्ञ और विश्वविद्यालयों के कुलपति शिक्षा व्यवस्था पर मंथन करेंगे।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय इस सेमिनार के संयोजक हैं। यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने बताया कि 4 सितंबर को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार की आकस्मिक मौत के कारण सेमिनार को शोक सभा में बदल दिया गया था। अब 4 अक्टूबर को यह सेमिनार आयोजित होगा जिसमें जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर ईला कुमार, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्रभूषण शर्मा और एनआईटी के निदेशक प्रोफेसर गौतम सूत्रधार प्रमुख रुप से शामिल होंगे। सरयू राय ने बताया कि यह आयोजन डीबीएमएस हाईस्कूल परिसर (कलाकृति प्रेक्षागृह), रंकिणी मंदिर के समीप, कदमा में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को पंजीकरण पूर्वाह्न 9 से 10 बजे तक होगा। इसके बाद उद्घाटन सत्र पूर्वाह्न 10 से 11 बजे तक चलेगा। तदोपरांत प्रथम सत्र पूर्वाह्न 11.15 से अपराह्न 12.30 तक, द्वितीय सत्र अपराह्न 12.30 से 2 बजे तक, तृतीय सत्र अपराह्न 3 से 4.30 बजे तक (शिक्षकों का सम्मान) और चतुर्थ सत्र अपराह्न 4.30 से 5.30 बजे तक चलेगा। उन्होंने शिक्षा जगत से जुड़े लोगों से इस सेमिनार में शामिल होने की अपील की है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।