रांची में नेत्र विशेषज्ञों का राष्ट्रीय सम्मेलन 25 सितंबर से, एक हजार से अधिक डॉक्टर होंगे शामिल

रांची में 25 से 27 सितंबर तक आयोजित एआईओएस मिडटर्म राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में 1000 से अधिक नेत्र विशेषज्ञ आधुनिक तकनीक, एआई और उन्नत उपचार पद्धतियों पर मंथन करेंगे।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची में अब तक का सबसे बड़ा नेत्र विशेषज्ञों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की तीन दिवसीय 5वीं मिडटर्म राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 25 से 27 सितंबर तक होटल चाणक्य बीएनआर में आयोजित की जाएगी। इस राष्ट्रीय महासंगम में देशभर से 1000 से अधिक शीर्ष नेत्र विशेषज्ञ, शोधकर्ता, शिक्षाविद और युवा चिकित्सक हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन 25 सितंबर की शाम छह बजे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आईएमए के प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. दीपक धर चौधरी और अपर मुख्य सचिव डॉ. अजय कुमार सिंह मौजूद रहेंगे।

कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. भारती कश्यप ने बताया कि यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि छोटे और मध्यम शहरों तक आधुनिक शिक्षा, शोध और वैज्ञानिक अवसरों को पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसका मुख्य उद्देश्य रांची को एक राष्ट्रीय अकादमिक और वैज्ञानिक केंद्र के रूप में स्थापित करना और स्थानीय डॉक्टरों को देश के श्रेष्ठ मंचों से जोड़ना है।

सम्मेलन के दौरान आधुनिक सर्जिकल तकनीकों, जटिल नेत्र विकारों के समाधान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उन्नत डायग्नोस्टिक्स और नई लेजर तकनीकों पर गहन चर्चा होगी। ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. बी. पी. कश्यप, डॉ. प्रीतीश प्रणॉय, डॉ. निलेंदु मिश्रा और डॉ. सुजेत समंता ने इस आयोजन को राज्य में नेत्र चिकित्सा के एक नए युग की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों के अनुभवों से स्थानीय डॉक्टरों और पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को आधुनिक शोध एवं क्लीनिकल तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा। इससे झारखंड के नेत्र चिकित्सकों की दक्षता में सुधार होगा और राज्य के आम मरीजों को अपने ही घर में सुरक्षित व विश्वस्तरीय नेत्र इलाज की सुविधा सुलभ हो सकेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।