दक्षिण पूर्व रेलवे ने दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया, देखें शेड्यूल

दुर्गा पूजा और दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। शालीमार-खुर्दा रोड और संतरागाछी-दीघा रूट शामिल हैं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे ने दुर्गा पूजा और दिवाली पर त्योहारों की भीड़ को देखते हुए दो जोड़ी विशेष पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेनें शालीमार-खुर्दा रोड और संतरागाछी-दीघा के बीच तय समय-सारणी के अनुसार चलाई जाएंगी, जिससे त्योहारों में घर जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

पहली विशेष ट्रेन शालीमार खुर्दा रोड शालीमार (08043/08044) के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 08043 शालीमार से 12 अक्टूबर से 9 नवंबर 2026 तक हर सोमवार शाम 17:55 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 02:45 बजे खुर्दा रोड पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08044 खुर्दा रोड से 13 अक्टूबर से 10 नवंबर तक हर मंगलवार सुबह 06:45 बजे खुलकर उसी दिन दोपहर 15:00 बजे शालीमार पहुंचेगी। इस रूट पर दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में संतरागाछी, खड़कपुर और बालेश्वर में इसके ठहराव दिए गए हैं।

दूसरी विशेष ट्रेन संतरागाछी दीघा संतरागाछी (02847/02848) के बीच चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 02847 संतरागाछी से 13 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 09:10 बजे रवाना होकर दोपहर 12:45 बजे दीघा पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02848 दीघा से उन्हीं दिनों (मंगलवार और शुक्रवार) दोपहर 13:10 बजे खुलकर शाम 16:50 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन उलुबेरिया, बागनान, मेचेदा, तमलुक और कांथी स्टेशनों पर रुकेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।