एक साल चार महीने बाद टूटा इंतजार, पुनासी डैम के नीचे क्षतिग्रस्त पुल का विधायक सुरेश पासवान ने किया शिलान्यास

देवघर के पुनासी डैम पुल निर्माण का विधायक सुरेश पासवान ने किया शिलान्यास। दर्जनों गांवों को मिलेगी राहत, निर्माण के दौरान आवागमन के लिए बनेगा वैकल्पिक डायवर्सन।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : जिले के पुनासी डैम के स्पिलवे के नीचे स्थित पुल टूटने से पिछले एक साल चार महीने से दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित था। इन गांवों के ग्रामीणों के लिए देवघर शहर आने-जाने का यही प्रमुख मार्ग है। पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद से ग्रामीणों को लंबी दूरी तय कर आवागमन करना पड़ रहा था। खासकर मरीजों, स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और रोजमर्रा के काम से शहर आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पुल निर्माण की दिशा में पहल शुरू हुई। देवघर विधायक सुरेश पासवान ने विधिवत पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी देखी गई। पुल निर्माण की पहल से लोगों को उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में आवागमन की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, पुल का निर्माण कार्य पूरा होने में लगभग दो वर्ष का समय लग सकता है। इस दौरान ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए तत्काल वैकल्पिक डायवर्सन का निर्माण कराया जाएगा, ताकि पुल निर्माण कार्य जारी रहने के बावजूद लोगों का आना-जाना बाधित न हो।

पुल का शिलान्यास होने के बाद अब ग्रामीणों की निगाहें निर्माण कार्य की गति पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर पुल का निर्माण पूरा होगा और दर्जनों गांवों को आवागमन की बड़ी समस्या से निजात मिलेगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।