टाटा कैपिटल स्कॉलरशिप 2026-27 से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पढ़ाई के लिए मिलेगी 18 हजार रुपये तक की स्कॉलरशिप

Manu Shrivastava
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को पढ़ाई जारी रखने में मदद के लिए टाटा कैपिटल लिमिटेड की ओर से Tata Capital Scholarship 2026-27 दी जा रही है. इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देकर उनकी शिक्षा को आसान बनाना है, ताकि आर्थिक बाधाओं के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो.

11वीं से ITI तक के छात्र कर सकते हैं आवेदन

इस स्कॉलरशिप के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान में 11वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा या ITI कोर्स में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले छात्रों ने अपनी पिछली कक्षा या परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल किये हों.

परिवार की आय भी है जरूरी शर्त

स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. पात्रता पूरी करने वाले विद्यार्थियों के आवेदन का मूल्यांकन निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा. आवेदन करते समय छात्रों को अपनी शैक्षणिक और आय से संबंधित जरूरी जानकारी उपलब्ध करानी होगी.

फीस का 80 से 100 प्रतिशत तक मिल सकता है

चयनित विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर शिक्षण या पाठ्यक्रम शुल्क का 80 से 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप के रूप में मिल सकता है. 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को अधिकतम 15,000 रुपये तक की सहायता दी जा सकती है, जबकि स्नातक, डिप्लोमा और ITI के छात्रों के लिए अधिकतम राशि 18,000 रुपये तक है.

26 अक्टूबर है आवेदन की अंतिम तारीख

टाटा कैपिटल स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किये जाएंगे. इच्छुक और पात्र विद्यार्थी अंतिम तिथि 26 अक्टूबर से पहले आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले पात्रता, जरूरी दस्तावेज और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक आवेदन पेज पर जरूर जांच लें.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन के लिए विद्यार्थियों को संबंधित ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और मांगी गयी जानकारी भरनी होगी. आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें. अधिक जानकारी के लिए दिए गये लिंक पर विवरण देखें.

Share This Article