युवा कांग्रेस-एसएफआई के बीच झड़प नाटक है; राहुल गांधी रुख स्पष्ट करें: सुरेंद्रन

के. सुरेंद्रन ने तिरुवनंतपुरम में युवा कांग्रेस और एसएफआई कार्यकर्ताओं की झड़प को ‘नाटक’ बताया और राजस्थान-बिहार में छात्र प्रदर्शनों पर राहुल गांधी के रुख पर सवाल उठाया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तिरुवनंतपुरम: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव के. सुरेंद्रन ने बृहस्पतिवार को यहां युवा कांग्रेस और वामपंथी छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को नाटक करार दिया और छात्र प्रदर्शनों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रुख पर सवाल उठाया। सुरेंद्रन ने यहां पत्रकारों से पूछा कि राजस्थान और बिहार में छात्र विरोध प्रदर्शनों का समर्थन करने वाले गांधी, कांग्रेस-शासित केरल में हो रही घटनाओं के बारे में क्या कहेंगे।

उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नीतियां अपनाती हैं?माकपा विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन का हिस्सा हैं। उन्होंने पूछा, ‘‘पुलिस केरल में कॉलेज छात्रावास में घुसकर माकपा के छात्र कार्यकर्ताओं को ले जा रही है। क्या यहां एक नीति है और वहां दूसरी?’’

सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और माकपा के महासचिव एम.ए. बेबी दिल्ली में ‘‘एक-दूसरे को गले लगा रहे थे’’ और बेबी ने तो गांधी को ‘इंडिया’ गठबंधन का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार भी बताया था। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस और माकपा दिल्ली में मिलकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि यहां वे युवा कांग्रेस और एसएफआई के जरिए नाटक कर रहे हैं।’’ सुरेंद्रन ने कहा कि एसएफआई और युवा कांग्रेस के बीच झड़प लोगों का ध्यान भटकाने के लिए की गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक नाटक है। यह एसएफआई और युवा कांग्रेस द्वारा किया गया एक नाटक है। इससे लोगों का ध्यान नहीं भटकेगा।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।