हिंदू जागरण मंच ने पहाड़ी मंदिर में लगाया सेवा शिविर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: हिंदू जागरण मंच की ओर से गुरुवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर रांची के पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर सेवा शिविर लगाया गया।

सेवा शिविर में दूध , फूल,बेलपत्र,अगरबत्ती और फल का वितरण किया गया।

साथ ही मुख्य रूप से भक्तों को तिलक लगाया गया। इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया।

इस सेवा शिविर में प्रशासन के अधिकारियों ने भी आकर भक्तों के बीच दूध फूल बेलपत्र वितरण किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत सिंह रांची महानगर मीडिया प्रभारी नमन भरतिया,सोनू कुमार ,बृजेश कुमार ,रंजय वर्मा ,अशोक पांडे, अरविंद गुप्ता ,अतुल कुमार और वेद राज राकेश चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे

Share This Article