रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को अमर शहीद शेख भिखारी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर हेमंत ने कहा कि झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी अमर वीर शहीद शेख भिखारी की जयंती पर शत-शत नमन।अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ साहस के साथ संघर्ष करते हुए उन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनका त्याग, साहस और बलिदान झारखंड के स्वाभिमान और वीरता की अमर विरासत है।



