झारखंड में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, 24 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की मेडिकल जांच पूरी, हालत स्थिर, पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज किया केस।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जिले में 15 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म के मामले में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 29 सितंबर को उस समय हुई जब नौवीं कक्षा की छात्रा अपने घर में अकेली थी। पीड़िता का घर बुढ़मू थाना क्षेत्र के एक गांव में है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर 30 सितंबर को 24 वर्षीय आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने कहा, ‘‘उस शाम जब लड़की घर में अकेली थी, तब आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।’’ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच हो चुकी है और उसकी हालत स्थिर है। मामले की जांच जारी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।