कर्नाटक: अब तक 43.43 लाख एसआईआर नोटिस दिए गए, 84,900 फॉर्म-7 आवेदन प्राप्त हुए

कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 43.43 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस दिए गए, जबकि एक अक्टूबर तक फॉर्म-7 के 84,900 आवेदन मिले।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेंगलुरु: मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अब तक 43.43 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस दिए जा चुके हैं, जबकि एक अक्टूबर तक निर्वाचन आयोग को फॉर्म-7 के 84,900 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इसमें कहा गया है कि 16 जून से एक अक्टूबर के बीच मिले 84,900 ‘फॉर्म 7’ आवेदनों में से किसी को भी किसी नाम को शामिल करने के प्रस्ताव पर आपत्ति के तौर पर दाखिल नहीं किया गया था।

Share This Article