लोहरदगा में वर्मा सीमेंट दुकान पर फायरिंग, राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी और दोबारा धमकी

लोहरदगा में वर्मा सीमेंट की दुकान पर गोलीबारी के बाद, राहुल सिंह गिरोह का धमकी भरा संदेश वायरल हो गया, जिसमें चेतावनी दी गई है कि अगर फोन नहीं उठाया गया तो दोबारा गोली मार दी जाएगी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Lohardaga News : लोहरदगा के मैना बगीचा के पास स्थित वर्मा सीमेंट दुकान पर गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना के बाद एक धमकी भरा मैसेज वायरल हुआ है, जिसमें राहुल सिंह गैंग की ओर से इस गोलीकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। सामने आए इस मैसेज में ‘आजाद सरकार’ का नाम भी लिखा हुआ है।
मैसेज के जरिए दुकान संचालक को यह धमकी दी गई है कि फोन कॉल रिसीव नहीं करने पर उन्हें दोबारा गोली मारी जाएगी। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत और खौफ का माहौल बना हुआ है। हालांकि, पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस वायरल मैसेज की सत्यता और गोलीबारी की घटना में इसके तार जुड़े होने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।