आगरा के सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या नौ हुई

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

आगरा: जिले के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में गुरुवार को सुबह हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या नौ पहुंच गई है। घायल तीन युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सभी मृतक बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं।

दरअसल गुरुवार की सुबह आगरा-कानपुर रोड पर झारखंड में पंजीकृत नंबर की एक स्कॉर्पियो एत्मादपुर की तरफ से आ रही थी, जो अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़कर विपरीत दिशा में पहुंच गई।

चालक स्कॉर्पियो को काबू में न कर सका और रामबाग की ओर से आ रही कंटेनर में सामने से जा घुसी।

इस हादसे में स्कार्पियो में सवार 12 लोगों में 8 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा था। इनमें एक और युवक ने दम तोड़ दिया जिससे अब मृतकों की संख्या नौ हो गई है।

मृतकों की सूची

1. गुड्डू कुमार पुत्र शिवनन्दन दास नि0 फुलवारिया जिला गया विहार उम्र 17 वर्ष
2. बबलू प्रजापति पुत्र बृहम देव निवासी वडही विगहा भेरूआ थाना हण्टर गंज जिला चतरा झारखण्ड 25 वर्ष
3. विकास पुत्र बसंत भुइंया निवासी देवरिया पोस्ट विकोपुर थाना कोठी जिला गया विहार 17 वर्ष
4.नागेन्द्र कुमार पुत्र क्रष्ण यादव निवासी बरहा फुलवारिया जिला गया विहार उम्र 15 वर्ष
5. सुरेन्द्र कुमार पुत्र विगन भुइया निवासी बरहा फुलवारिया जिला गया विहार 17 वर्ष
6. उपेन्द्र पासवान पुत्र सूरज देव पासवान निवासी डूमरी थाना हण्टरगंज जिला चतरा झारखण्ड उम्र 28 वर्ष चालक स्कार्पियो
7. राजेश पुत्र नामालूम निवासी हुसैडी जिला गया उम्र 26 वर्ष
8. अमन पुत्र नामालूम नि0 वरह जिला गया विहार उम्र 24 वर्ष
9. विपिन पुत्र नामालूम नि0 बाहरा पोस्ट फुलवरिया जिला गया विहार उम्र करीब 30 वर्ष

ये हुए घायल

1. सुजीत पुत्र मरजू भुनिया निवासी कोडिया जिला गया विहार उम्र 20 वर्ष
2. सूरज देव पुत्र तन्द्रो प्रजापति निवासी नामालूम उम्र 35 वर्ष
3. छोटू पुत्र विगन भुइंया निवासी बरहा फुलवारिया जिला गया विहार उम्र 21 वर्ष

Share This Article