तिरुवनंतपुरम से रियाद, बहरीन के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी विमान सेवा

तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 27 अक्टूबर 2026 से रियाद और बहरीन के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ानें शुरू होंगी, जिससे केरल से खाड़ी देशों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तिरुवनंतपुरम : तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 27 अक्टूबर से रियाद और बहरीन के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी विमान सेवाएं शुरू होंगी। हवाई अड्डे ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि एअर इंडिया एक्सप्रेस 27 अक्टूबर, 2026 से रियाद और बहरीन के लिए सीधी उड़ान सेवाएं शुरू करेगी और इनके लिए टिकट मिलना शुरू हो गया है।

बयान में कहा गया कि रियाद के लिए नई सेवा से तिरुवनंतपुरम और सऊदी अरब की राजधानी के बीच सीधे हवाई संपर्क सेवा की लंबे समय से जारी मांग पूरी होगी और केरल तथा सऊदी अरब के बीच यात्रा करने वालों को अधिक सुविधा मिलेगी। रियाद के लिए उड़ान सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित होगी। बहरीन के लिए नयी सेवा सप्ताह में दो दिन बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित होगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।