‘कमाल कर दिया पायलट जी’: सलमान खान ने फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार की सराहना की

सलमान खान ने फ्लाईदुबई पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम किया, जिन्होंने कथित सह-पायलट हमले के बीच सूझबूझ से विमान को सुरक्षित बचाने में मदद की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: अभिनेता सलमान खान ने फ्लाईदुबई की इजराइल जा रही उड़ान को कथित तौर पर सह-पायलट द्वारा दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश को नाकाम करने वाले पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना की है।

खान ने सोशल मीडिया पर मच्छार की बहादुरी को सलाम किया। अभिनेता ने ‘एक्स’ में अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपके साहस को सलाम करते हैं… आपके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी… बहुत बढ़िया भाई… कैप्टन स्मित मच्छार।’’

दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान एफजेड1073 ने बुधवार को आपात संकेत भेजे थे और इसके बाद विमान 34,000 फुट की ऊंचाई से तेजी से 17,000 फुट से अधिक नीचे आ गया। बाद में, उसे सऊदी अरब के तबूक शहर स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्देल अजीज हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। विमान में 27 बच्चों समेत 174 यात्री सवार थे।
सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में पायलट खून से लथपथ, ऑक्सीजन मास्क पहने और विमान की ‘गैली’ में पीठ के बल लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं।

शुक्रवार को मच्छार ने अस्पताल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वीडियो कॉल पर बातचीत की और घटना के बारे में जानकारी दी।
मोदी ने पायलट के साहस, सूझबूझ और संयम की सराहना करते हुए कहा कि उनके क्षण भर में लिए गए फैसले से विमान में सवार लोगों की जान बचाने में मदद मिली। सह-पायलट द्वारा कथित हमले के पीछे का मकसद अभी जांच के दायरे में है।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है।अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है।डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.