रांची: रांची स्थित आईसीएआर-भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएबी) के 35-वर्षीय एक पीएचडी छात्र की उसके छात्रावास के कमरे में मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान प्रथमेश रायपुरे के रूप में हुई है। वह महाराष्ट्र का रहने वाला था और संस्थान में आनुवंशिकी और पादप प्रजनन विषय में पीएचडी कर रहा था।


