नयी दिल्ली: हरियाणा के भाजपा विधायकों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की और जनता की बेहतर ढंग से सेवा करने के तरीकों पर चर्चा की।

बैठक में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा की प्रभारी महासचिव स्मृति ईरानी भी शामिल हुईं।
मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आज 7, लोक कल्याण मार्ग पर हरियाणा के सभी भाजपा विधायकों से मिलकर खुशी हुई। उनके साथ कई विषयों पर सार्थक और महत्वपूर्ण चर्चा हुई।’’


