रांची : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रविवार को परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद लांस नायक अलबर्ट एक्का के सुपुत्र विंसेंट एक्का को कृषि कार्य के लिए उपलब्ध कराए गए ट्रैक्टर की चाबी ससम्मान सौंपी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर उपलब्ध कराए गए इस ट्रैक्टर को वापस लिए जाने की जानकारी मिलते ही मैंने तत्काल विभागीय अधिकारियों और संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। संबंधित एजेंसी को शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश भी दिया गया है।
शहीद अलबर्ट एक्का केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। उनका शौर्य और बलिदान सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। शहीद परिवार के सम्मान और अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार शहीद परिवारों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।


