गेतलसूद से 100 मेगावाट सौर बिजली का उत्पादन शुरू, रांची को मिलेगी भरपूर बिजली

रांची के गेतलसूद डैम में 100 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट पूरी क्षमता से शुरू, करीब एक लाख घरों को बिजली मिलेगी और दिन में शहर की बिजली व्यवस्था मजबूत होगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड ने ग्रीन एनर्जी (अक्षय ऊर्जा) के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रांची के गेतलसूद डैम में स्थापित राज्य के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट से अब पूरी 100 मेगावाट क्षमता पर बिजली का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो गया है। प्लांट का कमर्शियल ऑपरेशन 2 अक्तूबर से चालू कर दिया गया है। इसके साथ ही गेतलसूद जलाशय से सौर ऊर्जा उत्पादन का दूसरा चरण भी सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।

करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से 172 हेक्टेयर जल क्षेत्र में बने इस फ्लोटिंग सोलर प्लांट की पहली 50 मेगावाट की यूनिट 29 अगस्त 2026 को शुरू की गई थी। इसके बाद शेष 50 मेगावाट क्षमता का काम पूरा कर अब दोनों यूनिटों से मिलाकर कुल 100 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। गेतलसूद में उत्पादित बिजली को ग्रिड के माध्यम से सिकिदरी स्थित इरबा ग्रिड भेजा जा रहा है, जहां से जेबीवीएनएल के जरिए रांची और आसपास के इलाकों में आपूर्ति की जाएगी। इस प्लांट के पूरी तरह चालू होने से करीब एक लाख घरों को बिजली मिलेगी और दिन के समय रांची की बिजली व्यवस्था को काफी मजबूती मिलेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।