नयी दिल्ली : सीमाशुल्क अधिकारियों ने यहां हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति को रोका और उससे पूछताछ के बाद उससे जुड़े परिसरों की तलाशी में 2.02 करोड़ रुपये मूल्य के रत्न जब्त किये। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इसके बाद आरोपी को तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में कहा कि बैंकॉक से आये यात्री को ‘स्पॉट प्रोफाइलिंग’ के आधार पर तीन अक्टूबर को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर रोका गया था।



