मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युविका को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर के मरीन ड्राइव हादसे में जान गंवाने वाली मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी युविका को श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में हुए हादसे में जान गंवानेवाली मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बिटिया युविका को श्रद्धांजलि दी। वहीं, दीपिका पांडेय सिंह को ढाढ़स बंधाया। इस मौके पर अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मरांग बुरु दिवंगत युविका बिटिया की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल दीपिका, रत्नेश एवं समस्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि। इस अवसर पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।