महाराष्ट्र : सूखे के बीच मंत्री मुंडे ने किसानों को भरोसा दिलाया, सरकार उनकी दिवाली खुशहाल बनाएगी

महाराष्ट्र के बीड में सूखे से प्रभावित किसानों को पंकजा मुंडे ने भरोसा दिलाया कि फसल नुकसान के बीच फडणवीस सरकार राहत देगी और किसानों की दिवाली खुशहाल बनाएगी।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे ने अपने गृह जिले बीड के सूखा प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को भरोसा दिलाया कि देवेंद्र फडणवीस सरकार उनकी दिवाली खुशहाल बनाएगी। उन्होंने फसल के नुकसान के बीच किसानों को अधिक मदद के संकेत दिए। मुंडे, बीड के सूखा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर थीं। जिले की सभी 11 तहसीलों को राज्य सरकार ने सूखा प्रभावित घोषित किया है।

मुंडे ने रविवार को पत्रकारों से कहा, “राज्य सरकार पहले ही 32,000 करोड़ रुपये की फसल ऋण माफी की घोषणा कर चुकी है। पहली बार राज्य सरकार ने किसानों को मुआवजा देने के तय फॉर्मूले से अधिक मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री फडणवीस किसानों की दिवाली खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” मानसून के दौरान कम बारिश होने से सोयाबीन जैसी फसलों की खेती प्रभावित हुई है। किसानों का कहना था कि फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है और पैदावार काफी कम रहेगी।
महाराष्ट्र सरकार ने सूखे की स्थिति से निपटने के लिए कई उपायों की घोषणा की है, जिनमें ज्यादातर तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित करना भी शामिल है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।