तमिलनाडु : शिवकाशी के निकट तेल की दुकान में भीषण आग, दो टन तेल जलकर नष्ट

तमिलनाडु के शिवकाशी के पास तिरुथंगल में तेल की दुकान में भीषण आग लगने से करीब दो टन तेल जलकर नष्ट हो गया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

विरुदुनगर : तमिलनाडु में शिवकाशी के निकट तिरुथंगल में सोमवार तड़के तेल की एक दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे करीब दो टन तेल जलकर नष्ट हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, नवमणि नाम के व्यक्ति की यह दुकान तिरुथंगल में मुथुरामलिंगा थेवर की प्रतिमा की ओर जाने वाली सड़क पर है। दुकान के मालिक ने रोज की तरह रविवार रात दुकान बंद की थी, लेकिन सोमवार तड़के अचानक आग लग गई।

आग के तेजी से फैलने पर शिवकाशी दमकल एवं बचाव सेवा के कर्मियों को इसकी सूचना दी गई। दमकलकर्मियों ने काफी देर तक आग बुझाने का प्रयास किया और आखिरकार काबू पा लिया। उन्होंने आग को आसपास की दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया। पुलिस के मुताबिक, दुकान को काफी नुकसान हुआ और करीब दो टन तेल पूरी तरह जल गया।

हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस को आशंका है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।