सीएम हेमंत सोरेन से मिला दुर्गा पूजा समितियों का प्रतिनिधिमंडल, बेहतर सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला दुर्गा पूजा समितियों का प्रतिनिधिमंडल। प्रशासनिक सहयोग के लिए जताया आभार, मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट कर पूजा में शामिल होने का दिया न्योता।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति और विभिन्न शांति समितियों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को चुनरी, मां दुर्गा की प्रतिमा और गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिवादन किया तथा उन्हें दुर्गा पूजा के पावन उत्सव में सम्मिलित होने का विनम्र आग्रह किया।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके नेतृत्व में दुर्गा पूजा समितियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है और जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। सदस्यों ने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पूरी संवेदनशीलता के साथ कई बैठकें आयोजित कर उत्सव शुरू होने से पहले ही उनकी सभी समस्याओं का निराकरण कर दिया गया है।
इस सकारात्मक पहल और प्रशासनिक सहयोग के लिए पूजा समितियों ने राज्य सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद प्रेषित किया है, साथ ही भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा जताई है।
Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।