पाकिस्तान ने फतह-4 क्रूज मिसाइल के विस्तारित संस्करण का सफल परीक्षण किया

पाकिस्तान ने स्वदेशी फतह-4 क्रूज मिसाइल के विस्तारित संस्करण का किया सफल परीक्षण। उन्नत एवियोनिक्स और अत्याधुनिक नेविगेशन प्रणाली से लैस यह मिसाइल लंबी दूरी तक सटीक निशाना साधने में सक्षम।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इस्लामाबाद: छह अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान ने स्वदेश विकसित एवं जमीन से दागी जाने वाली फतह-4 क्रूज मिसाइल के विस्तारित संस्करण का सफल परीक्षण किया, जो लंबी दूरी के लक्ष्यों को अत्यधिक सटीकता से निशाना बनाने में सक्षम है। पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तानी सेना ने कहा कि उन्नत ‘एवियोनिक्स’ (मिसाइल में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियां, जैसे नेविगेशन, नियंत्रण, संचार और मार्गदर्शन प्रणाली) और अत्याधुनिक दिशा सूचक प्रणालियों से लैस यह मिसाइल लंबी दूरी के लक्ष्यों को अत्यधिक सटीकता और प्रभावी मारक क्षमता के साथ भेदने में सक्षम है।

सेना ने बताया कि इस परीक्षण के दौरान पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ इसे विकसित करने वाली एजेंसी के वैज्ञानिक और इंजीनियर भी मौजूद रहे।

मई में पाकिस्तान ने जमीन से दागी जाने वाली फतह-4 क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।