पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 13 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

सीटीडी ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में खुफिया अभियानों के दौरान टीटीपी, अल-कायदा और आईएसआईएस से जुड़े 13 संदिग्ध आतंकवादियों को हथियारों और विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Anti Terror Operation : तीन अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने पिछले एक सप्ताह के दौरान पूरे प्रांत में चलाए गए खुफिया-आधारित अभियानों के दौरान प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 13 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

‘काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट’ (सीटीडी) के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस अवधि में पंजाब में 98 खुफिया-आधारित अभियान चलाए गए।

प्रवक्ता ने कहा, “संदिग्धों के संबंध तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), अल-कायदा, आईएसआईएस और अन्य आतंकवादी संगठनों से हैं।”

इन संदिग्धों को लाहौर, सरगोधा, गुजरात, पाकपट्टन, रावलपिंडी, मंडी बहाउद्दीन, फैसलाबाद, खुशाब, चिनियोट और खानिवाल जिलों से गिरफ्तार किया गया।

विभाग ने गिरफ्तार लोगों के पास से 1.9 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक, 12 डेटोनेटर, तीन संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी), एक हथगोला और प्रतिबंधित साहित्य भी बरामद किया।

प्रवक्ता ने बताया कि संदिग्धों के खिलाफ 13 मामले दर्ज किए गए हैं और जांच जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।