शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ रहा है. अब फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जो दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में करीना कपूर खान की खास एंट्री होने वाली है. करीना फिल्म में शाहरुख खान के साथ एक स्पेशल अपीयरेंस देंगी.

पांच दिन तक होगी ‘डैडी कूल’ की शूटिंग
बताया जा रहा है कि शाहरुख और करीना फिल्म के स्पेशल सॉन्ग ‘डैडी कूल ‘ की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका जाएंगे. दोनों कलाकार इस गाने की शूटिंग करीब पांच दिनों तक करेंगे. मेकर्स इस गाने को फिल्म के अहम आकर्षणों में से एक बनाने की तैयारी में हैं.
पहली बार दिखेगा शाहरुख-करीना का ऐसा अंदाज
‘किंग’ में शाहरुख और करीना की जोड़ी को एक बिल्कुल नए अवतार में पेश करने की तैयारी है. रिपोर्ट्स की मानें तो गाने में दोनों का ऐसा लुक और अंदाज देखने को मिलेगा, जिसे फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा. यही वजह है कि मेकर्स इस गाने को लेकर काफी बड़ा प्लान तैयार कर रहे हैं.
इंडियन और इंटरनेशनल आर्टिस्ट का होगा साथ
‘Daddy Cool’ को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है. खास बात यह है कि गाने में एक भारतीय कलाकार के साथ इंटरनेशनल आर्टिस्ट भी नजर आएगा. हालांकि, मेकर्स ने अभी विदेशी सिंगर या आर्टिस्ट के नाम को सीक्रेट रखा है. इस सरप्राइज को लेकर भी फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है.
साल के सबसे बड़े गानों में शामिल करने की तैयारी
मेकर्स ‘Daddy Cool’ को साल के सबसे बड़े और चर्चित गानों में शामिल करने की कोशिश में हैं. वहीं, फिल्म से जुड़ा एक नया एसेट भी 2 नवंबर के आसपास रिलीज किया जा सकता है. यह तारीख खास है, क्योंकि इसी दिन शाहरुख खान अपना जन्मदिन मनाते हैं.
24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी ‘किंग’
शाहरुख खान की ‘किंग’ को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है. अब करीना कपूर की स्पेशल अपीयरेंस और ‘Daddy Cool’ जैसे बड़े गाने की खबर ने फिल्म को लेकर चर्चा और तेज कर दी है. फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.


