नई दिल्ली: दिल्ली के राणा प्रताप बाग इलाके के एक घर में लगभग 35 लाख रुपये का सामान चोरी करने के आरोप में एक घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान बुराड़ी निवासी ज्योति (30) के रूप में हुई है, जो शिकायतकर्ता परिवार के यहां हाल ही में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी।



