मतदाता सूची डिजिटाइजेशन कैम्प का डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश

रांची में मतदाता सूची डिजिटाइजेशन कैंप का डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने और आंकड़ों की सटीकता बनाए रखने के निर्देश दिए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार को रांची विधानसभा क्षेत्र के सदर अंचल कार्यालय में चल रहे मतदाता सूची डिजिटाइजेशन कैम्प का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैम्प में जारी कार्यों की गहन समीक्षा की और मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि डिजिटाइजेशन के कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने आंकड़ों की सटीकता और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि यह विशेष कैम्प बूथ लेवल अधिकारियों के पास जमा हुए विभिन्न आवेदनों एवं प्रपत्रों को ऑनलाइन डिजिटल डेटा में बदलने के लिए आयोजित किया गया है। उपायुक्त ने कैम्प के सुचारू और निर्बाध संचालन के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। इस अवसर पर सदर रांची के अनुमंडल अधिकारी कुमार रजत, उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।