आईनॉक्स ग्रीन ने विंड वर्ल्ड इंडिया के पवन ओएंडएम कारोबार के हस्तांतरण का भुगतान पूरा किया

आईनॉक्स ग्रीन ने विंड वर्ल्ड इंडिया के पवन ऊर्जा ओएंडएम कारोबार के लिए 550 करोड़ रुपये का भुगतान पूरा किया, जिससे वीईपीएल में कंपनी की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस ने विंड वर्ल्ड इंडिया लिमिटेड (डब्ल्यूडब्ल्यूआईएल) के पवन ऊर्जा परिचालन एवं रखरखाव (ओएंडएम) कारोबार के हस्तांतरण के लिए भुगतान पूरा कर दिया है। कंपनी के बयान के अनुसार, कर समेत इस सौदे का कुल मूल्य 550 करोड़ रुपये है। यह भुगतान आईनॉक्स ग्रीन की अनुषंगी कंपनी विभव एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (वीईपीएल) के जरिये किया गया है। इसके लिए वीईपीएल और डब्ल्यूडब्ल्यूआईएल के बीच कारोबारी हस्तांतरण समझौता (बीटीए) किया गया था।

बयान के मुताबिक, आईनॉक्स ग्रीन ने मंगलवार को डब्ल्यूडब्ल्यूआईएल के पवन ऊर्जा ओएंडएम कारोबार के हस्तांतरण के लिए भुगतान पूरा किया। आईनॉक्स ग्रीन, आईनॉक्सजीएफएल समूह का हिस्सा है और भारत की प्रमुख सूचीबद्ध नवीकरणीय ऊर्जा परिचालन एवं रखरखाव सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक है। कंपनी ने कहा कि यह सौदा भारत के नवीकरणीय ऊर्जा ओएंडएम क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण सौदों में से एक है। बीटीए और राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा मंजूर समाधान योजना के तहत डब्ल्यूडब्ल्यूआईएल का ओएंडएम कारोबार चालू कारोबार के रूप में वीईपीएल को हस्तांतरित किया जाएगा। हस्तांतरण और समाधान योजना के क्रियान्वयन के बाद वीईपीएल में आईनॉक्स ग्रीन की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। इससे हस्तांतरित कारोबार के वित्तीय परिणामों को कंपनी के खातों में एकीकृत रूप से शामिल किया जा सकेगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।