रांची : सनातन संघ दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बुधवार को ओम श्रीवास्तव और राजेश श्रीवास्तव से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष कुंदन सिंह के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने उन्हें मां दुर्गा के पूजनोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित भी किया। इस मौके पर कुंदन सिंह ने कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए समिति के सभी सदस्यगणों की ओर से उन्हें साधुवाद और हृदयातल से आभार।



