सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई

दिल्ली के सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढहने से मौत का आंकड़ा पांच पहुंचा, मलबे से दो और शव मिले; आठ घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में ढही इमारत के मलबे से दो और शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर पांच हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान नुसरत उर्फ गुड़िया और हाजरा बीबी के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात बरामद शवों की पहचान 12 साल की लड़की, चार महीने की गर्भवती गुलफशा (21) और करीब डेढ़ साल के एक बच्चे के तौर पर हुई थी।

पुलिस ने बताया कि इमारत गिरने से घायल हुए आठ लोगों को इलाज के लिए ताहिरपुर के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), एमसीडी और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) की टीम मलबा हटाने और खोज करने में लगी हुई हैं। सीमापुरी में ईदगाह मछली मंडी के पास स्थित चार मंजिला इमारत बुधवार दोपहर ढह गई। अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार शाम को उत्तराखंड में आए भूकंप के झटकों के बाद इमारत में दरारें आ गईं। हालांकि इसके ढहने का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।