रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक गांव नेमरा में माता रूपी सोरेन के निधन के बाद परिवार की पारंपरिक रस्म निभाई। इस दौरान उन्होंने निमित्त भोजन परोसकर बेटे का फर्ज निभाया। परिवार इस कठिन घड़ी में शोक और परंपराओं का पालन कर रहा है। उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी परंपराओं के निर्वहन में उनका साथ दे रही हैं।




