बीसीआई एचीवर्स की नई कार्यकारिणी का गठन, डॉ. सजीत लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष

रांची में बीसीआई एचीवर्स चैप्टर की नई कार्यकारिणी ने पदभार संभाला। डॉ. सजीत कुमार लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए, जबकि अन्य पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : बीसीआई एचीवर्स चैप्टर की नौवीं बैठक के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी ने आधिकारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया है। इस नई टीम में डॉ. सजीत कुमार को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ गौरव अग्रवाल को उपाध्यक्ष, सिंपी कुमारी को सचिव और मनीष कुमार को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सीए अजय सर्राफ को चैप्टर के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के मेंटर किशोर मंत्री ने नई टीम को बधाई दी और कहा कि सदस्य एक पारिवारिक वातावरण में काम करते हुए एक-दूसरे को व्यापारिक रेफरल प्रदान कर रहे हैं, जिससे सभी के कारोबार में सकारात्मक वृद्धि हो रही है। उन्होंने संगठन के विस्तार के लिए नए सदस्यों को जोड़ने पर विशेष बल दिया। वहीं बीसीआई के प्रबंध निदेशक धीरज ग्रोवर ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य कारोबारियों और पेशेवरों को एक मजबूत नेटवर्किंग मंच प्रदान करना है, ताकि आपसी सहयोग और विश्वास के बल पर व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान बेहतर बिजनेस रेफरल देने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर निदेशक अजय कुमार, रमेश कुमार, आरती चिरानिया, धीरज अग्रवाल, बबिता सिंह, अंकुर कुमार, कुमार करुणेश, श्रेया बांका और मनीष कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।