हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर जनप्रतिनिधियों ने जताया दुख, नेमरा पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक जताया। नेमरा पहुंचकर जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया। शुक्रवार को कई जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे और दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की। सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी में हिम्मत बनाए रखने का भरोसा दिया।

कई जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से मिलने और शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक डॉ. नीरा यादव, विधायक ममता देवी और पूर्व विधायक लंबोदर महतो शामिल रहे।

सभी जनप्रतिनिधियों ने रूपी सोरेन के निधन पर गहरा दुख जताया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

मुख्यमंत्री की माता के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। विभिन्न दलों के नेता और जनप्रतिनिधि परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।