रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा अमानाका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद शुक्रवार को आरोपी परमानंद ध्रुव (35) को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, बच्ची बृहस्पतिवार को जब ध्रुव के घर खेलने गई थी तब उसने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


