नयी दिल्ली: सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार शुक्रवार रात नौ बजे से शनिवार शाम छह बजे तक बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो ने एक परामर्श में यह जानकारी दी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने संशोधित परामर्श में कहा कि प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी, हालांकि नयी दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर यह सुविधा नहीं मिलेगी।


