रायपुर में तीन वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

रायपुर के अमानाका में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत कड़ी कार्यवाही की गई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा अमानाका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद शुक्रवार को आरोपी परमानंद ध्रुव (35) को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, बच्ची बृहस्पतिवार को जब ध्रुव के घर खेलने गई थी तब उसने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।