रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। गौरतलब है कि रुपी सोरेन के निधन के बाद उन्हें नेमरा में श्रद्धा सुमन अर्पित करने और श्रद्धांजलि देनेवालों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी वहां रहकर पारिवारिक जिम्मेवारियों का निर्वहन करते हुए सरकारी कामकाज निपटा रहे हैं।



