नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी(कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके को महाराष्ट्र में उनकी दादी का निधन हो जाने की सूचना दी और मानवीय आधार पर उनके गृहनगर जाने के लिए हरसंभव मदद की पेशकश की। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

दीपके के परिवार के मुताबिक, महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संटुक पिंपरी गांव में सावित्रीबाई शंकरराव दीपके का लंबी बीमारी के बाद शनिवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं।


