ओरमांझी में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का जनसंपर्क अभियान, महाधिवेशन में भागीदारी का आह्वान

झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के तृतीय महाधिवेशन को लेकर ओरमांझी में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। महेश्वर साहू ने समाज के लोगों से अधिक संख्या में भागीदारी की अपील की।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के तृतीय महाधिवेशन की तैयारी को लेकर रविवार को ओरमांझी प्रखंड के ब्लॉक चौक पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान समाज के लोगों से मुलाकात कर आगामी 30 एवं 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले महाधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई।

अभियान का नेतृत्व मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने किया। उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष हिरानाथ साहू, उप प्रधान महासचिव अशोक कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष लक्ष्मण साहू, जिला अध्यक्ष कृष्णदेव साहू तथा सह-संयोजक रामसेवक प्रसाद एवं परशुराम प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को महाधिवेशन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। ओरमांझी में अभियान पूरा करने के बाद केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू के नेतृत्व में पूरी टीम आगे के जनसंपर्क अभियान के लिए रामगढ़ जिले रवाना हो गई।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।