गोड्डा में सोलर प्लांट से 13 बैटरियां चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; सामान बरामद

गोड्डा के राजाभीठा में सोलर प्लांट से चोरी हुई 13 बैटरियों के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी का सामान बरामद कर लिया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Godda News: झारखंड के गोड्डा जिले में सोलर प्लांट से बैटरी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राजाभीठा थाना क्षेत्र के बड़ा बरारो गांव स्थित जेडा सोलर प्लांट में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की पांच बैटरियां, एक मोटर पंप और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ा गया है।

कमरे का ताला तोड़कर चोरी की गई थीं 13 बैटरियां

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले अज्ञात चोरों ने बड़ा बरारो गांव स्थित जेडा सोलर प्लांट के एक कमरे का ताला तोड़कर 13 बैटरियां चोरी कर ली थीं। इस मामले में पीड़ित मांझी किस्कू ने 7 अक्टूबर को राजाभीठा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी के लिए विशेष छापामारी दल का गठन किया। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयप्रकाश लोहार (23 वर्ष), पिता शंभू लोहार, और जर्नादन साह उर्फ मंगना (22 वर्ष), पिता स्वर्गीय जयकान्त साह, के रूप में हुई है। दोनों गोड्डा जिले के राजाभीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत भलगोड़ा डुमरिया के निवासी बताए गए हैं।

पांच बैटरियां और मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की पांच बैटरियां, एक मोटर पंप और काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़कर पूछताछ कर रही है।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। चोरी की बाकी बैटरियों के संबंध में जानकारी और घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।