अपर पुलिस अधीक्षक सुरजीत कुमार और सीआरपीएफ के अभिनव आनंद के नेतृत्व में जवानों ने जिख्वाबेड़ा जंगल और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी ली। इसी दौरान विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।
तलाशी के दौरान पांच किलोग्राम का केन बम, लोहे के 38 अर्धनिर्मित ग्रेनेड शेल, 35 मीटर कोडेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, ग्रेनेड बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री और एक इमरजेंसी लाइट मिली है।
सुरक्षा बलों को आशंका है कि इन सामग्रियों को किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से जंगल में छिपाकर रखा गया था। हालांकि, इनके इस्तेमाल की योजना और इसके पीछे शामिल लोगों की पहचान की जांच अभी जारी है।
बरामदगी के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षा बल यह पता लगाने में जुटे हैं कि विस्फोटक सामग्री जंगल में किसने छिपाई थी और इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं।


